{"_id":"6ac7621aae82d23cce0ab775","slug":"video-khalistani-slogans-written-on-a-wall-mistaken-for-diljit-dosanjhs-house-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिलजीत दोसांझ का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलजीत दोसांझ का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे
जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर पड़ोसी के घर पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है।
दिलजीत के पड़ोसी मुख्तियार के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर दीवार पर स्प्रे से कुछ लिख रहे थे। स्प्रे की गंध आने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने लोगों को डांटा, जिसके बाद वे मौके से भाग गए। मुख्तियार ने बताया कि सुबह दीवार देखने पर उस पर ‘खालिस्तान’ से जुड़े नारे लिखे मिले और नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा था। उनका कहना है कि संभवत: आरोपियों को यह पता नहीं था कि यह घर दिलजीत दोसांझ का नहीं है।
उन्होंने बताया कि दीवार खराब होने से उन्हें करीब 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह मुख्तियार का है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के संबंध में पूरी स्थिति सीसीटीवी जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही गई है।
दिलजीत दोसांझ का ‘रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026’ 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाला है। टूर के तहत कई प्रमुख शहरों में उनके कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।