{"_id":"6ac76f5c404813ced009c969","slug":"pro-khalistan-slogans-found-written-on-the-wall-of-what-was-mistaken-for-diljit-dosanjhs-house-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111889-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दिलजीत दोसांझ का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दिलजीत दोसांझ का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे
Thu, 08 Oct 2026 03:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
घर निकला पड़ोसी का, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। दोसांझ कलां गांव में एक पड़ोसी के घर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए। आरोपियों ने इसे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का घर समझा था।
पड़ोसी मुख्तियार ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर दीवार पर स्प्रे से लिख रहे थे। गंध आने पर मुख्तियार ने उन्हें डांटा, जिसके बाद वे भाग गए। सुबह दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे और दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा मिला। मुख्तियार को दीवार खराब होने से 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। घटना की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। दिलजीत दोसांझ का रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026
01 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगा।