Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Bulldozer used on house of an accused drug trafficker 70 year old house demolished in Jalandhar
{"_id":"6ae46b357b79410d77095375","slug":"video-bulldozer-used-on-house-of-an-accused-drug-trafficker-70-year-old-house-demolished-in-jalandhar-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के तहत जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख स्थित तेज मोहन नगर में तस्करी के आरोपी गगनदीप सिंह के मकान पर पुलिस ने बुलडोजर चलवाया।
बताया जा रहा है कि करीब 70 साल पुराने इस मकान का निर्माण आरोपी के दादा ने करवाया था। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था और उसका कुछ हिस्सा खुद-ब-खुद गिर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गगनदीप सिंह इस समय नशा तस्करी के मामले में कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस ने इसी साल अगस्त महीने में उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी इसी मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। मकान में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी भी रह रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गगन उर्फ गग्गी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं, जबकि उसके खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी एक मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा था और फिलहाल कपूरथला जेल में बंद है।
निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था, जिसके चलते इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मकान में आरोपी की पत्नी और बच्चे रह रहे थे तथा मकान करीब सात दशक पुराना बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।