{"_id":"6ae4684a0a74bcf1ff0f8c9e","slug":"bulldozer-used-on-house-of-an-accused-drug-trafficker-70-year-old-house-demolished-in-jalandhar-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर: जालंधर में 70 साल पुराना घर ध्वस्त, कमिश्नर बोले-सात केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर: जालंधर में 70 साल पुराना घर ध्वस्त, कमिश्नर बोले-सात केस दर्ज
Fri, 30 Oct 2026 03:21 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:21 PM IST
सार
करीब 70 साल पुराने इस मकान का निर्माण आरोपी के दादा ने करवाया था। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था और उसका कुछ हिस्सा खुद-ब-खुद गिर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गगनदीप सिंह इस समय नशा तस्करी के मामले में कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस ने इसी साल अगस्त महीने में उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी के मकान को तोड़ा गया
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के तहत जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख स्थित तेज मोहन नगर में तस्करी के आरोपी गगनदीप सिंह के मकान पर पुलिस ने बुलडोजर चलवाया।
बताया जा रहा है कि करीब 70 साल पुराने इस मकान का निर्माण आरोपी के दादा ने करवाया था। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था और उसका कुछ हिस्सा खुद-ब-खुद गिर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गगनदीप सिंह इस समय नशा तस्करी के मामले में कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस ने इसी साल अगस्त महीने में उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
आरोपी इसी मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। मकान में उसकी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी भी रह रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गगन उर्फ गग्गी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं, जबकि उसके खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी एक मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा था और फिलहाल कपूरथला जेल में बंद है।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था, जिसके चलते इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मकान में आरोपी की पत्नी और बच्चे रह रहे थे तथा मकान करीब सात दशक पुराना बताया जा रहा है।