Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
ADCP speaks on the dispute between a Congress leader and a police post in-charge in Jalandhar: The altercation was linked to the issue of drugs
{"_id":"6ab6361b2c686269230b6d0a","slug":"video-adcp-speaks-on-the-dispute-between-a-congress-leader-and-a-police-post-in-charge-in-jalandhar-the-altercation-was-linked-to-the-issue-of-drugs-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कांग्रेस नेता और चौकी इंचार्ज के विवाद पर एडीसीपी बोली- लड़ाई के मामले को नशे से जोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कांग्रेस नेता और चौकी इंचार्ज के विवाद पर एडीसीपी बोली- लड़ाई के मामले को नशे से जोड़ा गया
जालंधर में परागपुर पुलिस चौकी में कांग्रेस के जिला यूथ प्रधान अंगद दत्ता और चौकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला गांव नंगल करार खां में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है, जिसमें एक युवक द्वारा नशे से संबंधित आरोप लगाए गए थे। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता पुलिस से कथित नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं, जबकि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
इस बीच जालंधर पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर की शाम गांव नंगल करार खां में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष अस्पताल में भर्ती हुए और पुलिस को दोनों की एमएलआर प्राप्त हुई हैं। इनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे नशे से जुड़े आरोपों के संबंध में अब तक पुलिस के सामने कोई तथ्य या शिकायत नहीं आई है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मामले के नशे वाले एंगल की भी गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि जांच में कोई तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।