फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   March to be held for the release of imprisoned Sikhs.

Jalandhar News: बंदी सिखों की रिहाई के लिए निकलेगा मार्च

Fri, 25 Sep 2026 06:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 25 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
March to be held for the release of imprisoned Sikhs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। कौमी इंंसाफ मोर्चा 2 अक्तूबर से बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर दो दिवसीय मार्च निकालेगा। यह मार्च श्री फतेहगढ़ साहिब से शुरू होकर 3 अक्तूबर को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में समाप्त होगा।

इस संबंध में किसान यूनियन नेताओं की बैठक किसान भवन में हुई। किसान नेता गुणवंत सिंह ने बताया कि मार्च सुबह नौ बजे अरदास के बाद शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस मार्च में बड़ी संस्थाओं, किसानों और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। गुणवंत सिंह ने दावा किया कि कई बंदी 32 वर्ष तक कारावास में रहने के बावजूद रिहा नहीं किए गए हैं। अबोहर से भी किसानों का एक बड़ा काफिला इस मार्च में शामिल होगा। गुणवंत सिंह ने किसानों और सिख श्रद्धालुओं से मार्च में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed