फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   55-year-old Gurnam Singh was murdered in a soil dispute

Jalandhar News: मिट्टी विवाद में 55 वर्षीय गुरनाम सिंह की हत्या

Fri, 25 Sep 2026 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 25 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
55-year-old Gurnam Singh was murdered in a soil dispute
मिट्टी की ट्रॉली निकालने पर हुआ विवाद, नामजद आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। जिले के दोदा गांव में खाली प्लॉट से मिट्टी की ट्रॉली निकालने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वीरवार रात के झगड़े की रंजिश में शुक्रवार दोपहर 55 वर्षीय गुरनाम सिंह की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी सतनाम सिंह घटना के बाद फरार हो गया।
मृतक के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता गुरनाम सिंह का पड़ोसी सतनाम सिंह से विवाद था। वीरवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार दोपहर गुरनाम सिंह घर में अकेले थे, इसी रंजिश के चलते सतनाम सिंह ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इससे गुरनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार आरोपी सीसीटीवी में अपने घर की ओर जाता दिखा है। पुलिस फुटेज की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच और आरोपी की तलाश
सूचना मिलते ही थाना कोटभाई के एसएचओ और डीएसपी गिद्दड़बाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। डीएसपी गिद्दड़बाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस नामजद आरोपी सतनाम सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed