{"_id":"6ae312d1e5827801750e373b","slug":"video-accident-on-jalandhar-ludhiana-nh-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो; दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो; दो मजदूरों की मौत
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास वीरवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से मजदूरों से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया के पास नेशनल हाईवे पर ऑटो और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे, जो लुधियाना से जालंधर एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने जा रहे थे। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर तानिया ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।