{"_id":"6a2be170a3773ad94e06a993","slug":"weather-update-rain-and-thunderstorms-bring-a-break-from-the-heat-in-punjab-orange-alert-issued-till-june-17-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पंजाब में आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, 17 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पंजाब में आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, 17 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी और बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार शाम को जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, मोहाली समेत अधिकतर जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 13 से 17 जून तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बारिश के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रही। अबोहर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।