{"_id":"6aaf8ce7e6519dda4d04c306","slug":"video-youth-dies-in-road-accident-while-visiting-moga-to-celebrate-birthday-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो दोस्त घायल
बाघापुराना-मोगा रोड पर गिल ढाबे के पास देर रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक जन्मदिन मनाने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। घायलों को मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
मृतक गगनदीप सिंह का जन्मदिन था जो बाघापुराना का रहने वाला था। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।
परिजनों के अनुसार, मृतक गगनदीप सिंह की एक बहन है और उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।
थाना बाघापुराना के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि गांव चन्नू वाला निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका भतीजा गगनदीप सिंह शनिवार की रात अपना 23वां जन्मदिन मना रहा था। इस दौरान वह अपने दो दोस्तों गुरकीरत सिंह निवासी गांव मोड़ नौ आबाद और नवप्रीत सिंह निवासी बाघापुराना के साथ बाइक पर बाघापुराना-मोगा रोड स्थित हाईवे किनारे बने गिल ढाबे पर पहुंचा था।
टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर
तीनों दोस्तों ने ढाबे पर गगनदीप का जन्मदिन मनाया। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे वे अपने घरों के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे ढाबे से सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे, उसी दौरान बाघापुराना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटती चली गई। हादसे में गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों दोस्त गुरकीरत सिंह और नवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मोगा के मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।