{"_id":"6aaf732b8c5e4c954d004c63","slug":"video-suspicious-missile-like-object-found-in-water-in-pathankot-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में पानी में मिली संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में पानी में मिली संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु, इलाके में मची सनसनी
जिले के शाहपुर गेट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पानी के बीच एक संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु दिखाई दी। वस्तु बम या मिसाइल जैसी नजर आने पर स्थानीय लोगों में भी चर्चा और चिंता का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शी मोहन लाल निवासी शाहपुर गेट ने बताया कि वह फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पानी के पास हाथ-मुंह धोने के लिए रुके तो उनकी नजर पानी के अंदर पड़ी एक संदिग्ध वस्तु पर गई। पहली नजर में वस्तु मिसाइल या बम जैसी प्रतीत हुई। उन्होंने किसी प्रकार का जोखिम उठाए बिना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पानी के अंदर संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया। विशेषज्ञों की मौजूदगी में वस्तु को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वस्तु वास्तव में क्या है और कहीं इसमें किसी प्रकार का विस्फोटक या खतरा तो मौजूद नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया है। बम निरोधक दस्ते की जांच रिपोर्ट के बाद ही संदिग्ध वस्तु की वास्तविक प्रकृति सामने आएगी। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ चिंता का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।