फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Over 47 kg of heroin seized from car in Faridkot

पंजाब में सीआईए टीम की कार्रवाई: कार से बरामद हुई 47 किलो से अधिक हेरोइन, हथियारों के साथ चार युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM IST
सार

फरीदकोट में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद हुई। सीआईए स्टाफ ने एक कार से 42 हेरोइन के पैकेट पकड़े हैं जिनका कुल वजन 47 किलो 332 ग्राम है। इसके अलावा कार से हथियार भी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Over 47 kg of heroin seized from car in Faridkot
फरीकोट में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 332 ग्राम हेरोइन, तीन विदेशी .30 बोर पिस्टल और 15 कारतूसों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


चार आरोपी गिरफ्तार 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह (निवासी गांव गूदड़ पंजगराई, गुरुहरसहाय) अंकुश  सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह( निवासी गांव लमोचड़ खुर्द, जलालाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बाबा फरीद आगमन पर्व के मद्देनजर सादिक-दीप सिंह वाला रोड पर गांव काउंनी के पास नाकाबंदी की गई थी। 

विज्ञापन

हेरोइन के 42 पैकेट बरामद
इस दौरान दीप सिंह वाला की ओर से आ रही होंडा सिटी कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवारों ने पुलिस को देखकर वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन कार बंद हो गई और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार में रखे गट्टे से 42 पैकेटों में 47 किलो 332 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

वहीं डैशबोर्ड में रखे एक लिफाफे से तीन विदेशी .30 बोर पिस्टल, मैगजीन और 15 कारतूस मिले। थाना सादिक में एनीडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

अमृतसर में भी 17 किलो हेरोइन बरामद 
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17 किलो हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके जरिए हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed