{"_id":"6aa29bc4e7891e9b6e03d066","slug":"video-firing-at-a-tv-showroom-in-tarn-taran-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में टीवी शोरूम पर फायरिंग, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन के नजदीकी गांव फतेहाबाद में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक टीवी शोरूम को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद शोरूम के आसपास दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार गांव फतेहाबाद स्थित *खुराना टीवी शोरूम* पर गुरुवार को दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों ने शोरूम की ओर फायरिंग की और इसके बाद तेजी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई। सब-डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने शोरूम के अंदर और आसपास के क्षेत्र की जांच की तथा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।