{"_id":"6aa29bc724801c0ba7081f9a","slug":"video-bjp-protest-in-faridkot-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भाजपा ने नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भाजपा ने नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
फरीदकोट के झंडा चौक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा के जिला प्रधान संदीप सिंह सन्नी बराड़ की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और सरकार की ओर से नशे पर लगाम लगाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण प्रदेश के युवा प्रभावित हो रहे हैं और कई परिवारों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही पेश आए कुछ मामलों ने सरकार के नशा विरोधी अभियान की पोल खोल कर रख दी है। मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने कहा कि सरकार को नशे के खिलाफ केवल बयानबाजी करने की बजाय ठोस और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी में शामिल बड़े नेटवर्क और तस्करों पर सख्त कार्रवाई किए बिना इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नशे की सप्लाई लाइन को पूरी तरह तोड़ने के साथ-साथ नशे के आदी युवाओं के इलाज और पुनर्वास के लिए भी प्रभावी व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।