{"_id":"6adc92eb8f7c0e082a0d9349","slug":"video-youth-beaten-in-moga-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में युवक को नशा करने से रोकना पड़ा भारी, युवक ने कर दी दूसरे शख्स की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में युवक को नशा करने से रोकना पड़ा भारी, युवक ने कर दी दूसरे शख्स की पिटाई
मोगा जिले के थाना निहाल सिंह वाला के अंतर्गत आने वाले गांव खोटे में नशा कर रहे एक युवक को रोकना दूसरे नौजवान को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशा करने से रोकने पर युवक ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर नौजवान के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपी के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी नौजवान की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट में घायल नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद घायल युवक जगसीर सिंह की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घायल जसकरन सिंह के बयान दर्ज करने के बाद सुखजीवन सिंह, बुट्टा सिंह, किसटम कौर और जोबन सिंह, सभी निवासी गांव खोते, के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 351(2) और 115(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।