{"_id":"6af8297a2751decc79081eee","slug":"video-young-people-turning-18-by-january-1-2027-will-be-able-to-register-to-vote-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट
अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कृष्ण पाल राजपूत ने कहा कि एक जनवरी 2027 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा अपनी वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि विशेष सरसरी सुधार-2027 के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर 2026 को प्रकाशित किया जा चुका है। इस पर दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करवाई जा सकती हैं। इनका निपटारा 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।
राजपूत ने बताया कि नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6, वोट कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरणों में संशोधन अथवा वोट स्थानांतरित करवाने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। ये फॉर्म संबंधित बीएलओ और चुनाव पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।
उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों से अपील की कि वे 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के योग्य विद्यार्थियों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। युवा चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।