{"_id":"6af81b3e9f9d8cf4df03d735","slug":"aap-chamkaur-sahib-mla-dr-charanjit-singh-on-contest-election-punjab-assembly-election-2027-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह का बागी तेवर: बोले- चमकाैर साहिब से मेरा चुनाव लड़ना तय, पार्टी का फैसला बाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह का बागी तेवर: बोले- चमकाैर साहिब से मेरा चुनाव लड़ना तय, पार्टी का फैसला बाद में
Sat, 14 Nov 2026 01:56 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:56 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट के बाद बगावत के सुर बुलंद होने लगे हैं। राजासांसी के तीन नेताओं के इस्तीफे के बाद अब चमकाैर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने बागी तेवर दिखाए हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते डाॅ. चरणजीत सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्री चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने आज अपनी कोर कमेटी के साथ अगली राजनीतिक रणनीति को लेकर बैठक की। इस दौरान उनके समर्थकों ने हाथ खड़े कर उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
डॉ. चरणजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि वह श्री चमकौर साहिब से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने फैसले पर दोबारा विचार करती है तो इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका तय है, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो जाएगा।
डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव में हराया था, लेकिन पार्टी ने उनकी कद्र नहीं की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव हराने के लिए केवल उनके पास ही गिद्दड़सिंगी है।
विज्ञापन
जसवीर सिंह गढ़ी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना आशीर्वाद वाला हाथ उठा लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जसवीर सिंह गढ़ी को आशीर्वाद संगठन मजबूत करने के लिए दिया था, न कि चुनाव लड़ने के लिए।
विधायक ने यह भी कहा कि पिछले एक साल से वह विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया।