{"_id":"6ab12e905286aaf7cf0a20c0","slug":"video-union-minister-shivraj-chouhan-attacked-on-aap-in-talwandi-sabo-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशे की समस्या को लेकर आप सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशे की समस्या को लेकर आप सरकार पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए तलवंडी साबो पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आप ने सत्ता में आने से पहले नशे को खत्म करने के लिए तीन माह की डेड लाइन दी थी लेकिन पंजाब में नशे की समस्या खत्म नहीं हो सकी।
सीएम मान पर बोला हमला
सीएम मान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पंजाब के मुखिया ही नशा करके विधानसभा में पहुंच जाते हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। इस मौके पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़, कंवलजीत सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
भाजपा सत्ता में आने के बाद तोड़ेगी नशे का नेटवर्क: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने सीएम मान से सवाल किया कि नशे के सौदागरों को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संदेश लेकर पंजाब आया हूं। भाजपा पंजाब में सत्ता में आने के बाद छह माह में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर देगी। इस दौरान उन्होंने शायरी अंदाज में कहा सुन लें- केजरीवाल और भगवंत सिंह मान नूर की एक किरण जुल्मात पर भारी होगी, रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी।
उन्होंने कहा ये रवानी ये जवानी अब झुकेगी नहीं। पंजाब को बचाना हमारा संकल्प है और हम पंजाब को बचा के ही चैन की सांस लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि नशे को समाप्त करने के वादे के साथ सरकार में आई आप के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। आज जब पंजाब में पीड़ित परिवारों से संवाद किया, तो मन पीड़ा से भर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।