Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Theft at a warehouse in Pathankot to fund drug habits; goods were hauled away in an auto-rickshaw; three apprehended.
{"_id":"6ab0c36da8b03b70080d8cc1","slug":"video-theft-at-a-warehouse-in-pathankot-to-fund-drug-habits-goods-were-hauled-away-in-an-auto-rickshaw-three-apprehended-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में नशे की पूर्ति के लिए गोदाम में चोरी, ऑटो में लादकर ले जाते थे सामान, तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में नशे की पूर्ति के लिए गोदाम में चोरी, ऑटो में लादकर ले जाते थे सामान, तीन काबू
पठानकोट के गांव सिउंटी के पास 11 सितंबर को इलेक्ट्रॉनिक्स के एक गोदाम में हुई चोरी के मामले में शाहपुरकंडी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के दौरान सामान को ऑटो में लादकर मौके से ले जाया जाता था। मामले को लेकर गोदाम मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टांक ने बताया कि इस वारदात में कुल 10 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से सात आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक गबरू, अमित मीता, फकीर फकीरा, संदीप, अभिनव उर्फ अभि, राबल शर्मा और दीपक के रूप में हुई है। सभी आरोपी पठानकोट के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें संदीप ऑटो चालक है और पुलिस के अनुसार चोरी किया गया सामान इसी ऑटो में लादकर ले जाया जाता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।