{"_id":"6aa79b221206eae2550731b8","slug":"video-swift-car-crashes-into-tipper-parked-at-mining-department-check-post-in-kiratpur-sahib-team-attacked-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में माइनिंग विभाग के चेकपोस्ट पर खड़े टिप्पर से टकराई स्विफ्ट, टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर साहिब में माइनिंग विभाग के चेकपोस्ट पर खड़े टिप्पर से टकराई स्विफ्ट, टीम पर हमला
कीरतपुर साहिब में गांव बूंगा साहिब के नजदीक माइनिंग विभाग की एक अधिकृत चेकपोस्ट पर एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, चेकपोस्ट पर एक टिप्पर को रोककर कागज चेक किए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। हादसे में तीनों बाल-बाल बच गए।
वहीं हादसे के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए कुछ लोगों ने माइनिंग विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई की। विभाग के जेई से भी मारपीट की गई। इसके अलावा, माइनिंग टीम की गाड़ी को चोए में फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और माइनिंग टीम पर हुए हमले के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही पूरी जानकारी देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।