{"_id":"6a9d47ee4cc16561b707b30e","slug":"video-supporters-of-sekhon-joined-the-aap-in-zira-in-the-presence-of-the-chief-minister-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: जीरा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सेखों समर्थकों समेत आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: जीरा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सेखों समर्थकों समेत आप में शामिल
जीरा की दाना मंडी में रविवार को आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों अपने समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने पर सेखों और उनके समर्थकों का स्वागत किया। सेखों को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार व्यक्ति गलत नहीं होता, बल्कि परिस्थितियां उसे गलत कदम उठाने के लिए मजबूर कर देती हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पैसे कमाने होते तो वह कलाकारी के क्षेत्र में कमा सकते थे, लेकिन उन्होंने राजनीति में आकर लोगों की सेवा करने का रास्ता चुना है।
मान ने अकाली दल पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय अकाली दल 25 साल तक पंजाब पर राज करने की बात करता था, लेकिन आज पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त लोग तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई कमेटी बनानी हो तो पांच सदस्य पूरे नहीं होते और तीन सदस्यीय कमेटी बनानी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों के ऐसे हालात खुद वाहेगुरु ने बनाए हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी आपस में ही अपनी-अपनी कुर्सी संभाले बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता राहुल गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं कि वह उन्हें एक बस में बैठाकर ले जाएंगे। मान ने कहा कि वहां भी कांग्रेसी एक-दूसरे की पगड़ियां उछालने में लगे रहेंगे।
रैली के दौरान गुरप्रीत सिंह सेखों के आप में शामिल होने को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।