{"_id":"6a9a8cd97da37de4190592be","slug":"video-sanitation-workers-and-watchmen-of-government-schools-staged-a-protest-against-the-government-in-guruhar-sahai-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरु हरसहाय के रेलवे पार्क में शिक्षा कर्मचारी मानव अधिकार संघ के बैनर तले सरकारी स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों और चौकीदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की अपील की।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान लवप्रीत सिंह कोहर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सरकारी स्कूलों में सेवाएं शुरू करने के समय सफाई सेवकों को 3,000 रुपये और चौकीदारों को 5,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता था। करीब तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद उनकी तनख्वाह में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में इतनी कम तनख्वाह में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है।
उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के वेतन में उचित बढ़ोतरी करने और सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की। उनका कहना था कि स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है।
संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कुलविंदर सिंह रत्ते वाला, जगदीश सिंह रत्ते वाला, मनिंदर कौर, राज रानी, काला सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।