{"_id":"6aa76ddc5be90e214409a5fa","slug":"video-religious-event-in-guru-har-sahai-to-mark-the-prakash-purab-of-the-guru-granth-sahib-ji-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिहाड़े पर धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिहाड़े पर धार्मिक आयोजन
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव बूला राय के गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश दिहाड़े को समर्पित धार्मिक आयोजन करवाया गया। इस दौरान जपुजी साहिब जी का पाठ किया गया और हलका वासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली के लिए अरदास की गई। इसके उपरांत आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधानों, टकसाली वर्करों और पार्टी नेताओं की बैठक हुई। नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए पार्टी से नाराज चल रहे टकसाली नेताओं को साथ लेकर चलने पर सहमति जताई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने तथा हलके में पार्टी को और मजबूत करने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद दूर कर संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की अपील की। इस मौके पर संगत के लिए विशेष लंगर का भी प्रबंध किया गया। आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगत ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।