{"_id":"6a96e75507eabe6c210859a7","slug":"video-release-of-pakistani-teenager-from-faridkot-observation-home-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट ऑब्जर्वेशन होम से पाकिस्तानी किशोर की रिहाई , केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अटारी बॉर्डर से वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट ऑब्जर्वेशन होम से पाकिस्तानी किशोर की रिहाई , केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अटारी बॉर्डर से वतन वापसी
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार जिला एवं सेशन जज-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फरीदकोट संजय अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों पर पाकिस्तानी किशोर को उसके वतन वापस भेजने की व्यवस्था की गई।सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी गुरप्रीत कौर ने फरीदकोट स्थित ऑब्जर्वेशन होम से किशोर को रवाना किया। जानकारी के अनुसार, उक्त पाकिस्तानी किशोर जिला फिरोजपुर की सीमा से गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हो गया था। इसके बाद जिला फिरोजपुर की किशोर न्याय अदालत ने उसे हिरासत में लिया था। वर्ष 2025 में उसका मामला समाप्त हो गया था। विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के आदेशों के तहत किशोर को भारत-पाकिस्तान सीमा अटारी के रास्ते पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। ऑब्जर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट और स्टाफ ने अटारी पहुंचकर किशोर को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया। रवानगी के दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से किशोर को मिठाई, फल और कपड़े दिए गए तथा उसके अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उसे हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हो और बिना वीजा किसी अन्य देश की सीमा के निकट न जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।