{"_id":"68baf0c30c41501cd8059360","slug":"video-punjabi-singer-balkar-ankhila-distributed-relief-material-to-flood-victims-in-ferozepur-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक बलकार अनखीला ने फिरोजपुर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक बलकार अनखीला ने फिरोजपुर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
पंजाबी गायक बलकार अनखीला ने हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांवों के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। अनखीला ने कहा हालात बहुत खराब हैं, वाहे गुरु जल्द ठीक करो। गायक बलकार अनखीला शुक्रवार को फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सेट बाढ़ प्रभावित गांव गट्टी राजोके, न्यू गट्टी राज्योंके, जल्लोके , भखड़ा व हजारा सिंह वाला के बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री बांटी। अनखीला ने कहा कि बाढ़ के चलते पंजाब और फिरोजपुर में बहुत खराब हालात हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो बीमार पड़े हैं। कुछेक बुजुर्ग लोग हैं जिनसे चला नहीं जाता वे अपने मकान और पशुओं की देखरख के लिए पानी के बीच में मकान की छतों पर या फिर ऊंची जगहों पर बैठे हुए हैं। पानी घटने के बाद सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ेगा। क्योंकि बाढ़ के बाद ही बीमारियां उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्हें जरूरत का सामान मुहैया कराया जाए। बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए समाजसेवी संस्थाएं तैयार रहें। वह हमेशा बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।