{"_id":"6a955fd4adaa6b25570592fc","slug":"video-protest-by-farmers-unions-in-moga-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में किसान जत्थेबंदियों का रोष प्रदर्शन, डीसी को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में किसान जत्थेबंदियों का रोष प्रदर्शन, डीसी को सौंपा मांग पत्र
मोगा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान जत्थेबंदियों की ओर से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मोगा की दाना मंडी में अलग-अलग किसान यूनियनों की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद किसानों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब के 22 जिलों में आज धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत मोगा में भी बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
किसान नेताओं ने कहा कि फिलहाल डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 14 सितंबर से 18 सितंबर तक पंजाब के सभी मंत्रियों के घरों के बाहर धरने दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर 18 सितंबर तक भी किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों और प्रभावशाली लोगों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों के लाखों रुपये के कर्ज माफ करने की दिशा में सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रही इस कथित अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेताओं ने सरकार से अपील की कि वह किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और समय रहते उनका समाधान करे, ताकि किसानों को आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।