{"_id":"6a9e29bc82725ce4880bb08f","slug":"video-police-raid-drug-smugglers-hideouts-in-faridkot-125-personnel-conducted-the-search-operation-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 125 कर्मचारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 125 कर्मचारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
फरीदकोट में नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की हॉटस्पॉट बस्तियों में कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर 125 पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने गांव दीप सिंह वाला, दाना मंडी सादिक और फरीदकोट रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली।
एसपी हेडक्वार्टर जसप्रीत सिंह, डीएसपी फरीदकोट त्रिलोचन सिंह और डीएसपी (डी) अवतार सिंह की निगरानी में चलाए गए अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के पुराने आरोपियों व आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्धों के ठिकानों की भी जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ वाहनों की तलाशी ली और आने-जाने वाले रास्तों की नाकाबंदी कर जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड पीआईएस ऐप के माध्यम से भी चेक किया गया। डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कुछ संदिग्ध नशा तस्करों को काबू किया गया है। जांच के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करों संबंधी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।