{"_id":"6aba49a9d2687eefa00c34c7","slug":"video-police-on-alert-in-faridkot-ahead-of-festivals-search-operation-conducted-at-railway-stations-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर चलाया सर्च ऑपरेशन
फरीदकोट में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला पुलिस ने सोमवार को फरीदकोट, कोटकपूरा और जैतो रेलवे स्टेशनों पर विशेष कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान के दौरान एंटी-सबोटाज टीमों और डॉग स्क्वायड की मदद से रेलवे स्टेशनों तथा आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई।
एसपी इन्वेस्टिगेशन नरेंद्र सिंह की निगरानी में चले अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली, जबकि जीआरपी के सहयोग से यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। स्टेशन परिसर में बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान कुल 85 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इसके अलावा पार्किंग व आसपास खड़े 49 वाहनों का वाहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि जांच अभियान के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।