Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Piles of paddy at Moga grain market Farmers distressed due to slow lifting

मोगा अनाज मंडी में लगे धान के अंबार

Sat, 14 Nov 2026 12:38 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:38 PM IST
Piles of paddy at Moga grain market Farmers distressed due to slow lifting
पंजाब में इस बार धान की बंपर पैदावार के चलते अनाज मंडियों में खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। मोगा की अनाज मंडी में धान की लाखों बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। करीब 3 से 4 लाख बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं। वहीं, लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी है। इसके चलते नई फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, मोगा अनाज मंडी में पहले से ही भारी मात्रा में धान जमा है। इसके अलावा जिले में अब भी करीब 20 प्रतिशत धान की फसल खेतों में खड़ी है। ऐसे में मंडियों में जगह की कमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। कई किसान अपनी धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडियों में खड़े हैं, लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण फसल उतारने में दिक्कत आ रही है। वहीं, कुछ मंडियों में बारदाने की कमी की समस्या भी है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने के कारण धान की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन मंडियों में खरीद और उठान की व्यवस्था फसल की आमद के मुताबिक नहीं है। लाखों बोरियां मंडियों में जमा होने के कारण लिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि धर्मकोट क्षेत्र की कई मंडियों में खरीद का काम बंद होने की बात भी सामने आ रही है, जिससे आसपास के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि धर्मकोट क्षेत्र की करीब 35 से 40 मंडियों में निर्धारित क्षमता के अनुसार धान की खरीद पूरी हो चुकी है। वहीं, पंजाब की चार से अधिक मंडियों में खरीद बंद होने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते लिफ्टिंग में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में मंडियों की स्थिति और बिगड़ सकती है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लेकिन मोगा मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी लाखों बोरियां और धीमी लिफ्टिंग के कारण जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि इस बार जिले में धान की बंपर पैदावार हुई है, जिसके चलते मंडियों में फसल की आमद अधिक रही है। उन्होंने माना कि लिफ्टिंग को लेकर थोड़ी समस्या जरूर आई थी, लेकिन अब उसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने मंडियों में खरीद बंद होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि जिले में कोई भी मंडी बंद नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार मंडियों की चेकिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

13 Nov 2026

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

13 Nov 2026

बठिंडा पेट्रोल बम कांड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़ा पांचवां आरोपी गिरफ्तार फरीदकोट के हिस्ट्रीशीटर सुखजीत पर 17 संगीन केस दर्ज; बैंक खातों में हुई थी फंडिंग

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में 15 साल से केयरटेकर 70 लाख का सामान लेकर फरार, परिवार समेत हुआ गायब

विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध, मानदेय वृद्धि का बार-बार आश्वासन देकर मांग पूरी न करने का आरोप

13 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू

13 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प

13 Nov 2026

साक्षी महाराज की पुलिस को फटकार पर अखिलेश का तंज, भाजपा सांसद ने गिनाईं सपा शासन की घटनाएं

13 Nov 2026

वीडियो: सड़क के लिए कनार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, फिर से भूख हड़ताल शुरू

13 Nov 2026

स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Nov 2026

गुरुग्राम से पटना तक बस चलाने का प्रस्ताव, बिहार के चार शहरों से जुड़ेगा हरियाणा

13 Nov 2026

ट्रेड फेयर में दिखी विकास और विरासत की झलक

13 Nov 2026

देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत

13 Nov 2026

सामाजिक बदलाव के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच चलाएगा प्रदेशव्यापी अभियान

13 Nov 2026

15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

13 Nov 2026

गुरुग्राम को खुले पशुओं से मुक्त करने को निगम चलाएगा अभियान

13 Nov 2026

सेक्टर-81 से 112 तक अधूरे बरसाती नालों का काम होगा पूरा

13 Nov 2026

बसई तालाब पर होगा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

13 Nov 2026

वीडियो: काशीपुर में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन

निजी स्कूल की बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

13 Nov 2026

बाराबंकी: तीन बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या, पति और बची बेटी ने बताई घटना की वजह

13 Nov 2026

वीडियो: लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मचाया धमाल

13 Nov 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप-प्रतिनिधि डॉ मुहम्मद हुसैन जियाई से अमर उजाला की खास बातचीत

13 Nov 2026

रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम

कानपुर: मंधना-पचोर रोड पर सबमर्सिबल मोटर खराब, लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी बनी शोपीस

13 Nov 2026

बिहार: साइबर ठगी का खुलासा, डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद; चार गिरफ्तार

13 Nov 2026

घोड़ों की सवारी के साथ निकली भगवान भास्कर की नगर यात्रा, VIDEO

13 Nov 2026

भूमि विवाद में बुलडोजर से होटल ध्वस्त, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में; VIDEO

13 Nov 2026

साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार साइबर ठग गिरफ्तार

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed