{"_id":"693ac2280cc078196802412e","slug":"video-people-in-four-villages-in-pathankot-boycotted-the-district-council-elections-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट: चार गांव में लोगों ने जिला परिषद चुनाव का किया बायकॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट: चार गांव में लोगों ने जिला परिषद चुनाव का किया बायकॉट
जिले में चुनाव सरगर्मियों के बीच 4 गांव ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इतिहास में पहली बार होगा कि पठानकोट के इतने गांव ने चुनावों का बहिष्कार किया। यह पांचों गांव हलका सुजानपुर के अधीन आते हैं और जिले के तीन विधानसभा हलकों में से एक हलके में इतनी बड़ी संख्या मतदाताओं द्वारा चुनावों का बायकॉट करने की बात कहनी सरकार के लिए बड़ी चिंता खड़ी कर दी है। चुनावों के बहिष्कार के पीछे का कारण सिर्फ विकास कार्य है। अगर सरकार के मौजूदा समय में इन गांवाें की तरफ ध्यान दिया होता तो आज यह दिन ना देखना पड़ता। गांव रानीपुर झिकलां, धारकलां क्षेत्र का गांव भंगूरी, गांव मैरा और गांव गंदला लाहड़ी के लोगों ने चुनावों का बायकॉट किया है।
बता दें कि जिले में अगर गुस्साए मतदाता चुनावों का बायकॉट कर देंगे तो मौजूदा सरकार को बड़ी संख्या में मतों का नुकसान देखने को मिलेगा। वहीं, अन्य पार्टियों की भी मुश्किलें बढेंगी। सता में रहने वाली सरकारों की अनदेखी का शिकार हुए लोग अब सड़कों पर उतर आए है और उन्हें मजबूरी में चुनावों का बहिष्कार करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।