{"_id":"690f2284030cbbcd760cfe31","slug":"video-minister-of-state-for-railways-said-in-ferozepur-no-railway-project-will-be-allowed-to-remain-pending-in-punjab-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बोले रेल राज्य मंत्री, पंजाब में रेलवे का कोई प्रोजेक्ट पेंडिंग नहीं रहने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बोले रेल राज्य मंत्री, पंजाब में रेलवे का कोई प्रोजेक्ट पेंडिंग नहीं रहने देंगे
पंजाब में रेलवे का कोई प्रोजेक्ट पेंडिंग नहीं रहने देंगे। इसके अलावा पट्टी-मल्लांवाला परियोजना भी जल्द पूरी की जाएगी। ये बातें रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार फिरोजपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देते समय कहीं हैं।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब में जो भी रेलवे के प्रोजेक्ट लंबे समय से अधर में लटके हुए थे उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मालवा-माझा को जोड़ने वाली रेल पटरी पट्टी और मल्वांवाला के बीच जल्द ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर को कई नई ट्रेन दी गई हैं। ताकि यहां के लोग ट्रेन के माध्यम किसी भी शहर में आसानी से यात्रा कर सके। उन्होंने कहा इंटरसिटी ट्रेन जो मोगा तक आती थी उसे फिरोजपुर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा और भी कई ऐसी ट्रेनें हैं जिन्हें फिरोजपुर से जल्द चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पट्टी और मल्वांवाला के बीच ट्रैक बिछने के बाद राजस्थान सीधा श्रीनगर से जुड़ जाएगा और राजस्थान की तरफ से भी कई ट्रेन फिरोजपुर से होकर अन्य शहरों के लिए गुजरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।