{"_id":"6b016efb12630634b40406e9","slug":"video-led-by-the-ssp-faridkot-police-conducted-a-search-operation-in-drug-hotspot-areas-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चलाया सर्च ऑपरेशन
फरीदकोट जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस ने एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की निगरानी में जिले के 13 नशा हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने इन इलाकों में नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की बारीकी से तलाशी ली। इसके अलावा इलाके में घूम रहे संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की गई। पुलिस के अनुसार, जिले में नशा तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत समय-समय पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। पुलिस ने जिले में 13 ऐसे इलाकों की पहचान नशा हॉटस्पॉट के रूप में की है, जहां विशेष निगरानी रखी जाती है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए विभिन्न स्थानों की जांच की।
इस मौके पर एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के उद्देश्य से पुलिस समय-समय पर इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें तथा नशा बेचने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।