Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Jaspal Singh Panjgarai appointed as state spokesperson for BJP SC Morcha; expresses gratitude to the party high command
{"_id":"6ad75db9e0ebaf0ca60bd4e6","slug":"video-jaspal-singh-panjgarai-appointed-as-state-spokesperson-for-bjp-sc-morcha-expresses-gratitude-to-the-party-high-command-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जसपाल सिंह पंजगराई बने भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, हाईकमान का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपाल सिंह पंजगराई बने भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, हाईकमान का जताया आभार
जिले के जैतो विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह पंजगराई को पार्टी ने एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
जसपाल सिंह पंजगराई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू, जोनल इंचार्ज जीवन गर्ग और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल सहित समूची पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से दलित समाज को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य कर रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वह समाज के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
गौरतलब है कि जसपाल सिंह पंजगराई इससे पहले भाजपा एससी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं निभा रहे थे। इसके अलावा वह सेंसर बोर्ड के सदस्य के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।