{"_id":"6ad744f8a3dcdbc1d60d4cdc","slug":"video-four-accused-arrested-in-barnala-murder-case-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में तीन दिन से लापता युवक गुरदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की भाभी और उसके फुफेरे भाई के बीच प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इसका विरोध करता था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से गुरदीप सिंह का शव बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली गई है।
डीएसपी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह सेखा का रहने वाला था और बरनाला स्थित एकता नशा छुड़ाओ केंद्र में निजी तौर पर नौकरी करता था। वह 16 अक्टूबर को रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि मृतक की भाभी निक्की कौर, जो अमृतपाल सिंह की पत्नी है, के आरोपी जगदेव सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते निक्की कौर और जगदेव सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
परने से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि गुरदीप सिंह की कथित तौर पर गले में परना डालकर गला घोंटने से हत्या की गई। आरोपी जगदेव सिंह की निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से शव बरामद किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। डीएसपी ने बताया बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।