{"_id":"6ac4d3650a3644dc6a06f40a","slug":"video-former-sgpc-secretary-satbir-singh-questioned-for-4-hours-in-the-amarjit-singh-chawla-case-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमरजीत सिंह चावला केस में पूर्व SGPC सचिव सतबीर सिंह से 4 घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरजीत सिंह चावला केस में पूर्व SGPC सचिव सतबीर सिंह से 4 घंटे पूछताछ
अमरजीत सिंह चावला से संबंधित दर्ज FIR की जांच को आगे बढ़ाते हुए श्री आनंदपुर साहिब पुलिस द्वारा SGPC के पूर्व सचिव और मौजूदा OSD सतबीर सिंह से पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक सतबीर सिंह से करीब चार घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान SGPC की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, श्रद्धालुओं की एंट्री, उनके ठहरने की अवधि और उन्हें उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी हासिल की गई।
पुलिस जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि शिकायतकर्ता या पीड़ित किन परिस्थितियों में SGPC से संबंधित स्थान पर पहुंचे, वहां उनके ठहरने की क्या व्यवस्था थी और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि FIR में दर्ज घटनाक्रम में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है या नहीं। इस मामले में SGPC से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक श्री केसगढ़ साहिब में तैनात कुछ स्थानीय कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा शिकायतकर्ता के बयानों में सामने आए व्यक्तियों से भी मामले से संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।