{"_id":"6ac0c67ac6b6b12f8c02e101","slug":"video-food-minister-lal-chand-arrived-at-the-tarn-taran-grain-market-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारत अनाज मंडी पहुंचे खाद्य मंत्री लाल चंद, जांची धान खरीद की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारत अनाज मंडी पहुंचे खाद्य मंत्री लाल चंद, जांची धान खरीद की व्यवस्था
धान खरीद सीजन के बीच पंजाब सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि मंडियों में उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक शनिवार को तरनतारन की अनाज मंडी पहुंचे और धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को खरीद, उठान, बारदाने और भुगतान की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि राज्य में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस सीजन में केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि खरीद कार्य के लिए पंजाब को 42,786 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) उपलब्ध कराई गई है। सरकार की ओर से किसानों को फसल की अदायगी सीधे उनके बैंक खातों में की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।