{"_id":"6aa00bdeca35dff85a047c8f","slug":"video-employees-strike-in-firozpur-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, डीसी कार्यालय का कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, डीसी कार्यालय का कामकाज प्रभावित
सरकारी मुलाजिमों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलम छोड़ हड़ताल की। मुलाजिमों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के चलते डीसी कार्यालय समेत कई सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरने पर बैठे मुलाजिमों ने कहा कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। कर्मचारियों ने लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के बकाये का भुगतान करने, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों ने अन्य सेवा संबंधी मांगों को भी जल्द पूरा करने की अपील की।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकारी कर्मचारियों की ओर से डीए के बकाये, ओपीएस और अन्य मांगों को लेकर उनका आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।