{"_id":"6ad76f4eee5fcd2f5004e1f2","slug":"video-dussehra-celebrated-with-pomp-at-nehru-stadium-in-faridkot-tableaus-of-shri-ram-enthralled-people-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया दशहरा, श्रीराम की झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में धूमधाम से मनाया दशहरा, श्रीराम की झांकियों ने मोहा मन
शहर के नेहरू स्टेडियम में दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा पर्व उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। समारोह में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से भगवान श्रीराम से संबंधित आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस, विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और अकाली नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान दशहरा पर्व के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
समारोह में धार्मिक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और दशहरा पर्व के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।