{"_id":"6aa15823c1bfcf9d5e075db1","slug":"video-children-at-the-government-school-in-gatti-rajoke-ferozepur-were-made-aware-of-the-issue-of-drug-abuse-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर के सरकारी स्कूल गट्टी राजोके में नशे को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के सरकारी स्कूल गट्टी राजोके में नशे को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा), नई दिल्ली की ओर से लोगों तक कानूनी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से 24 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक मेगा ड्राइव चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार को गांव गट्टी राजोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा तथा एडवोकेट सभा यादव मौजूद रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्कूल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का दौरा किया और पैरा लीगल वालंटियरों के रजिस्टर की जांच की। उन्होंने वालंटियरों को निर्देश दिए कि वे नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। यदि किसी व्यक्ति की समस्या किसी अन्य विभाग से संबंधित हो तो उसकी दरखास्त प्राप्त कर संबंधित कार्यालय तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति को कानून के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।