{"_id":"6a884ee029d5152b540af87d","slug":"video-case-of-felling-35-36-green-trees-from-shamlat-common-land-in-dhada-khurd-villagers-demand-an-inquiry-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ढाडा खुर्द में शामलात जमीन से 35-36 हरे पेड़ काटने का मामला, ग्रामीणों ने जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाडा खुर्द में शामलात जमीन से 35-36 हरे पेड़ काटने का मामला, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
ब्लॉक गढ़शंकर के गांव ढाडा खुर्द में शामलात जमीन पर स्थित ग्राउंड से करीब 35-36 हरे पेड़ कथित तौर पर बिना पंचायती प्रस्ताव और अनुमति के काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों जसवीर कौर, रणजी कौर और मनजिंदर सिंह आदि ने बताया कि 17-18 अगस्त की रात गांव की शामलात जमीन स्थित ग्राउंड में लगे करीब 7-8 वर्ष पुराने विभिन्न प्रजातियों के हरे पेड़ काट दिए गए। इनमें 14 डेक, 7 सफैदा, 2 जामुन, 3 अमरूद, 2 नीम, 1 पीपल, 2 आम, 3 तून और 2 शिरींह के पेड़ शामिल हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों को पेट्रोल आरे से जमीन से करीब 4-5 इंच ऊपर से काटा गया और काटी गई लकड़ी को मौके से हटा दिया गया। उन्होंने इस संबंध में बीडीपीओ गढ़शंकर, एसडीएम गढ़शंकर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी होशियारपुर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) होशियारपुर, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग पंजाब तथा मुख्यमंत्री पंजाब को लिखित शिकायत भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
सरपंच ने पेड़ काटने की जानकारी से किया इनकार
गांव की सरपंच मनजीत कौर ने कहा कि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्होंने वर्ष 2024 में सरपंच पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पेड़ काटे जाने की जानकारी घटना के बाद मिली। इस संबंध में उन्होंने पंच हरदीप सिंह से जानकारी लेने की बात कही।
पंच हरदीप सिंह ने बताया कि गांव के ग्राउंड में विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से ग्रांट मिली है। ग्राउंड में पाइपलाइन और स्ट्रीट लाइट लगाने के काम में पेड़ कथित तौर पर बाधा बन रहे थे, जिसके चलते इन्हें काटा गया। जब उनसे पेड़ काटने के लिए पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रस्ताव भी डाल दिया जाएगा और पहले विकास कार्य करवाना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। बाद में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पंचायत कार्यालय ने अनुमति जारी करने से किया इनकार
पंचायत सचिव गढ़शंकर जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव ढाडा खुर्द की पंचायत की ओर से पेड़ काटने संबंधी कोई प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यालय की ओर से पेड़ काटने की कोई अनुमति जारी नहीं की गई।
बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर ने भी कहा कि पंचायत ढाडा खुर्द की ओर से पेड़ काटने संबंधी कोई पंचायती प्रस्ताव कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ और न ही विभाग की ओर से पेड़ काटने की कोई अनुमति दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शामलात जमीन से काटे गए पेड़ों के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।