{"_id":"6ae074109c0ba6e1b6063f95","slug":"video-moga-firing-congress-constituency-in-charge-malavika-sood-visits-families-of-the-deceased-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा फायरिंग: मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचीं कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा फायरिंग: मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचीं कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना में जान गंवाने वाले युवकों के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए कांग्रेस पार्टी की मोगा हलका इंचार्ज मालविका सूद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मालविका सूद ने आरोप लगाया कि परिवार पर दबाव डालकर मृतकों का अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मोगा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके कारण आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने दावा किया कि साहिल के परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रिन्यू नहीं होने दिया गया।
मालविका सूद ने कहा कि मोगा के विधायक पिछले दिन से परिवार के घर पर बैठे हैं और उनका ध्यान अंतिम संस्कार करवाने पर है, जबकि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाना और आरोपियों को गिरफ्तार करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि फायरिंग की घटना में घायल तीसरे युवक राघव की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है।
मालविका सूद ने मांग की कि मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।