Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Cabinet Minister Lal Chand inaugurated the Chief Minister's Sports Stadium in Pathankot, which was built at a cost of Rs 28 lakh.
{"_id":"6af5c5961a6c9731c407227a","slug":"video-cabinet-minister-lal-chand-inaugurated-the-chief-ministers-sports-stadium-in-pathankot-which-was-built-at-a-cost-of-rs-28-lakh-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में 28 लाख रुपये की लागत से बने मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में 28 लाख रुपये की लागत से बने मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने किया उद्घाटन
हलका भोआ के गांव नोमाला में 4 एकड़ रकबे में 28 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने उद्घाटन करके इसे इलाके के युवाओं को समर्पित किया गया। मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका भोआ को कुल 30 खेल स्टेडियम मिले हैं। गांव नोमाला का यह खेल स्टेडियम भी इसी मुहिम का हिस्सा है, जो इलाके के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए अच्छा मंच प्रदान करेगा। कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यहां हाई-मास्ट लाइटें और फ्लड लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय भी खेल गतिविधियां करवाई जा सकेंगी। इसके अलावा पीने के साफ पानी के लिए बोर, टॉयलेट और बाथरूम की सुविधा के साथ-साथ खेलों का सामान रखने के लिए अलग कमरा भी बनाया गया है। स्टेडियम में वॉलीबॉल का नेट लगाया गया है और खिलाड़ियों को हॉकी का सामान भी मुहैया करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।