Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two accused arrested with heroin in Amritsar

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में छह किलो से अधिक हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 11:04 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 11:04 AM IST
सार

सीमा पार से नशे की खेप भेजने का सिलसिला जारी है, लेकिन पुलिस की चौकसी ने तस्करों की कोशिश पर पानी फेर दिया। अमृतसर में दो अलग-अलग मामलों में छह किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Two accused arrested with heroin in Amritsar
अमृतसर में छह किलो हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई छह किलो से ज्यादा हेरोइन की खेप पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल छह किलो सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में खेतों में ड्रोन के जरिए गिराया गया हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया।

विज्ञापन


पहली कार्रवाई लोपोके थाना क्षेत्र में हुई। एएसआई जगदीप सिंह पुलिस टीम और बीएसएफ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुल नहर सिधवां पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आ रहे लख्खा खत्री और विश्वदेव सिंह को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 4 किलो 992 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव ढोडीविंड में की गई। पुलिस को खेतों में ड्रोन के माध्यम से एक पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली थी। एसआई राजबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैकेट की जांच की। ड्रग किट से जांच करने पर उसमें से एक किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा एक ड्रोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, थाना जंडियाला पुलिस ने एक आरोपी लवकरण सिंह निवासी तरनतारन को गिरफ्तार कर एक ग्लाक पिस्तौल, कारतूस और मैगजीन बरामद किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देनें के लिए जा रहा था। फिलहाल इसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed