{"_id":"6aec122494d960b0430a9d4d","slug":"video-bjp-rajya-sabha-mp-tarun-chugh-took-aim-at-rahul-gandhi-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पंजाब में वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनसे पूछना चाहती है कि 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों को 40 साल तक न्याय से वंचित क्यों रखा गया? देश जानना चाहता है कि आखिर किसके इशारे पर 52 शहरों में सिखों का कत्लेआम हुआ, घरों और गुरुद्वारों को जलाया गया और मतदाता सूचियों के जरिए सिख परिवारों को निशाना बनाया गया? आज भी जगदीश टाइटलर जैसे आरोपों से घिरे कांग्रेस नेता पार्टी में मौजूद हैं।
एक तरफ मोहब्बत की दुकान का नारा और दूसरी तरफ सिखों के जख्मों पर नमक! 1 नवंबर को न्याय की मांग से जुड़े पोस्टर फाड़ना कांग्रेस की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
राहुल गांधी के स्वागत से पहले परगट सिंह, राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा बताएं कि 1984 के नरसंहार पर कांग्रेस का क्या रुख है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने SIT गठित कर बंद मामलों की दोबारा जांच और पीड़ित परिवारों के लिए अतिरिक्त मुआवजे की पहल की। राहुल गांधी पंजाब की जनता को जवाब दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।