{"_id":"6b010dddd7c3d3413b0a3f20","slug":"video-bhajan-sandhya-organized-in-kotkapura-to-mark-shri-shyam-janmotsav-hundreds-of-devotees-offered-prayers-to-baba-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में श्री श्याम जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में श्री श्याम जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
कोटकपूरा शहर के सुर्गापुरी स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री श्याम मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा, श्री श्याम सेवादल सत्संग मंडल के प्रधान अमरनाथ शर्मा तथा श्री श्याम महिला सत्संग मंडल की प्रधान सरोज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का आगाज श्री श्याम सेवा दर्शन मंडल के कलाकारों द्वारा किया गया। इसके बाद श्याम भक्त विजय कुमार महाराज ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए। इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए गए। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मंदिर में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगवाई। मंदिर कमेटी की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से हर वर्ष श्री श्याम जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। इस आयोजन में शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।