{"_id":"6abccb67d29831d651013cb8","slug":"video-anganwadi-workers-and-children-in-ferozepur-were-made-aware-of-food-safety-and-healthy-diets-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में आंगनवाड़ी वर्करों और बच्चों को फूड सेफ्टी व स्वस्थ आहार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में आंगनवाड़ी वर्करों और बच्चों को फूड सेफ्टी व स्वस्थ आहार के प्रति किया जागरूक
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गांव आरिफ के स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, हाइजीन और सुरक्षित भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आंगनवाड़ी वर्करों को भोजन साफ-सुथरे व हाइजीनिक तरीके से तैयार करने की हिदायत दी गई। रसोई को मक्खियों, मच्छरों व अन्य कीड़ों से सुरक्षित रखने तथा जरूरत के अनुसार फ्लाई कैचर लगाने को कहा गया।
वर्करों को आंगनवाड़ी केंद्रों की फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस सुनिश्चित करने और भोजन तैयार करने वाली महिलाओं का मेडिकल चेकअप करवाने संबंधी जानकारी दी गई। व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने, साफ कपड़े पहनने, बाल ढककर रखने और तैयार भोजन को ढककर रखने पर भी जोर दिया गया।
बाजार से केवल ब्रांडेड, पैक्ड और वैध अवधि वाले खाद्य पदार्थ खरीदने तथा खरीदारी के समय लेबल, एक्सपायरी/बेस्ट बिफोर डेट जांचने और बिल लेना सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए फूड सेफ्टी व हेल्दी डाइट जागरूकता कैंप भी लगाया गया। बच्चों को बर्गर, नूडल्स, मोमोज व अन्य जंक फूड से बचने तथा घर का ताजा, पौष्टिक और संतुलित भोजन खाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें प्रोटीन, विटामिन व अन्य पोषक तत्वों के महत्व के बारे में भी बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।