{"_id":"6af85bae1400d98fb20a9339","slug":"video-a-photograph-from-the-convocation-ceremony-will-be-seen-at-home-gulab-chand-kataria-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह की तस्वीर घर में देखने को मिलेगी : गुलाब चंद कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह की तस्वीर घर में देखने को मिलेगी : गुलाब चंद कटारिया
शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी फिरोजपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा कि करीब सवा दो साल के दौरान शायद यह पहला मौका है, जब उन्हें एक साथ किसी दीक्षांत समारोह में मिलने का अवसर मिला है।
कटारिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में डिग्री हासिल करना हर व्यक्ति के लिए गर्व और खुशी का पल होता है। शिक्षा पूरी करने के बाद मिलने वाली डिग्री केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह की एक ऐसी तस्वीर होती है, जो लगभग हर घर में देखने को मिलती है। यह तस्वीर परिवार के लिए हमेशा यादगार बन जाती है।
राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह का दिन विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। माता-पिता अपने बच्चों को मेहनत के बाद डिग्री हासिल करते हुए देखकर गर्व और आनंद महसूस करते हैं। बच्चों की इस उपलब्धि के पीछे अभिभावकों का त्याग, सहयोग और उनकी उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि को उनके परिवारों के लिए खुशी और सम्मान का अवसर बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।