{"_id":"6b00a34d5233f05dc7041079","slug":"video-a-helpless-bull-is-seriously-injured-and-his-mouth-is-torn-apart-after-eating-potash-kept-in-the-forest-for-hunting-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिकार के लिए जंगल में रखी पोटाश खाने से बेसहारा बैल गंभीर घायल, मुंह फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार के लिए जंगल में रखी पोटाश खाने से बेसहारा बैल गंभीर घायल, मुंह फटा
गांव रजवाल के जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए रखी गई गंधक-पोटाश की पोटली खाने से एक बेसहारा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट के कारण बैल का मुंह बुरी तरह फट गया। घटना ने जंगलों में अवैध शिकार के लिए विस्फोटक सामग्री रखे जाने और बेसहारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस संबंध में समाजसेवी करण कुमार ने बताया कि वह होशियारपुर में रहते हैं तथा दुर्घटनाग्रस्त बेसहारा और जंगली पशुओं को निशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जब उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि जंगल में शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए गंधक-पोटाश की पोटली रखी गई थी। घास चरते समय बैल ने उक्त पोटली चबा ली, जिससे विस्फोट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
करण कुमार तथा गांव रजवाल के लोगों ने केंद्र और पंजाब सरकार सहित स्थानीय एवं जिला प्रशासन से मांग की कि सड़कों और जंगलों में बेसहारा घूम रहे पशुओं की बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए तथा अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
नशामुक्त कंडी संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सुभाष सिंह और कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव कामरेड शमशेर सिंह ने कहा कि सड़कों पर दिन-रात घूमने वाले बेसहारा पशुओं के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दोपहिया वाहनों की टक्कर से अनेक लोग अपाहिज भी हुए हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। यदि सरकार इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाती तो बेसहारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं में घायल या जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए। साथ ही जंगलों में अवैध शिकार रोकने के लिए वन विभाग को सख्त निर्देश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।