Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A grand procession will be organized by the Aggarwal Seva Samiti in Kotkapura on October 11 to mark Maharaja Agrasen Jayanti.
{"_id":"6ac86f5444a38fa93c0f5522","slug":"video-a-grand-procession-will-be-organized-by-the-aggarwal-seva-samiti-in-kotkapura-on-october-11-to-mark-maharaja-agrasen-jayanti-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को आयोजित होगी विशाल शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को आयोजित होगी विशाल शोभायात्रा
कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति (रजि.) की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष शीतल गोयल और सचिव स्वतंत्र गोयल ने बताया कि शोभायात्रा 11 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 2:30 बजे से प्रभु इच्छा तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ पुरानी अनाज मंडी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से होगा और यह विभिन्न मार्गों से होते हुए बजरंग भवन पहुंचेगी। समिति पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में समानता, सहयोग, सेवा और एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा के माध्यम से उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।