फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Corruption case linked to Punjab CMO Supreme Court hear plea against CBI probe today

पंजाब सीएमओ से जुड़ा भ्रष्टाचार मामला: सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Fri, 09 Oct 2026 09:20 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 09:20 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 5 अक्तूबर के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने ईडी की ओर से पंजाब पुलिस को भेजी गई सूचना के आधार पर सीबीआई को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की एफआईआर दर्ज कर जांच करने और दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Corruption case linked to Punjab CMO Supreme Court hear plea against CBI probe today
Supreme Court - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


वीरवार को हुई सुनवाई में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने पंजाब सरकार की ओर से जांच पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने की मांग पर कोई आदेश नहीं दिया। पीठ ने कहा कि मामले की फाइल दूसरे न्यायाधीश को देर से मिली है, इसलिए पहले दोनों न्यायाधीशों को रिकॉर्ड देखने का अवसर दिया जाना जरूरी है।

पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 5 अक्तूबर के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने ईडी की ओर से पंजाब पुलिस को भेजी गई सूचना के आधार पर सीबीआई को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की एफआईआर दर्ज कर जांच करने और दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। मामला मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत अन्य लोगों से जुड़े आरोपों का है।
विज्ञापन


सूबा सरकार का कहना है कि चुनावी माहौल में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई संघीय ढांचे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, हाईकोर्ट ने प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध की संभावना देखते हुए सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed